फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   विक्रम अध्यक्ष, सुरेश बने प्रदेश महासचिव

विक्रम अध्यक्ष, सुरेश बने प्रदेश महासचिव

Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
विक्रम अध्यक्ष, सुरेश बने प्रदेश महासचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विक्रम सिंह को एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष जबकि सुरेश चौहान को प्रदेश महासचिव चुना गया। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। रानीपोखरी स्थित एक वेडिंग प्वांइट परिसर में पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव किया गया। इस दौरान राज्य के विभिन्न जनपदों से पैरावेट सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में विक्रम सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अनिल चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष ,सीताराम नौटियाल प्रदेश उप सचिव, अरविंद कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष, विकास चौधरी प्रदेश मीडिया प्रभारी चुने गए। इसी तरह दर्शन सिंह रावत गढ़वाल और पवन पांडे कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी गठन के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों ने निष्ठा और संगठन हित में काम करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सभी पैरावेट साथियों को विश्वास में लेकर संगठन चलाया जाएगा। इस दौरान सुदेश पाल, रमेश गौरा, अनिल पाल, बृजपाल, महिपाल, नरेश कुमार, गोविंद सिंह, कुलदीप सिंह, अजय भट्ट, अनस, रणवीर पोखरियाल, रमेश बोरा, जयदेव, हेंमत सिंह बोरा, अवनीश आदि पैरावेट मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed