फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   निष्कासित कर्मचारियों का धरना जारी

निष्कासित कर्मचारियों का धरना जारी

Mon, 04 Mar 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
निष्कासित कर्मचारियों का धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स से निष्कासित कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। निष्कासित कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस सहित कई संगठनों ने धरने का समर्थन किया। रविवार को एम्स के बाहर निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में अरविंद हटवाल, दीपक रयाल, मनोज बिष्ट, अशोक कुमार, सुनील खंडूरी, दीपक गुसाईं, गोवर्धन बलूनी, अमित बडोनी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि निष्कासित कर्मियों की मांग यदि पूरी नहीं की जाती है तो राज्य में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समर्थन देने वालों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति, बेरोजगार संघ, कांग्रेस, यूकेडी शामिल रहे। इस मौके पर शांति तड़ियाल, डीएस गुसाईं, एकांत गोयल, मधु जोशी, प्रदीप चंद्र, सुभाष जखमोला, रुकम पोखरियाल, मोहित भट्ट, विक्रम भंडारी, नवीन शर्मा, राजेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यूकेडी ने दिया निष्कासित कर्मचारियों को समर्थन
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल ने एम्स से निष्काषित कर्मचारियों का धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया। रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शांति तड़ियाल की ओर से धरने में समर्थन दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की संपदा संपत्ति व रोजगार पर उत्तराखंड के हर व्यक्ति का अधिकार है। इसमें राज्य के वर्तमान व पूर्व की सरकारों ने धोखा देकर बाहरी लोगों को स्थान दे दिया है। इस मौके पर मोहित डोभाल, आनंद सिंह तड़ियाल, जितार सिंह, केडी जोशी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed