फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दुपहिया वाहन रैली निकाल लिया विजय संकल्प

दुपहिया वाहन रैली निकाल लिया विजय संकल्प

Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दुपहिया वाहन रैली निकाल लिया विजय संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । भाजपा मुनिकीरेती ढालवाला के युवा मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में एक हजार से अधिक दुपहिया वाहनों ने प्रतिभाग किया। दुपहिया वाहन रैली का कृषिमंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुपहिया वाहन रैली ढालवाला पुल से शुरू होकर चौदहबीघा, कैलाश गेट, मुनिकीरेती, तपोवन होते हुए लक्ष्मण चौक पर संपन्न की गई।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार के पांच साल पूरे होने पर पूरे भारत वर्ष मेें भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले विजय रैैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से विजयी होकर दोबारा केंद्र की सत्ता को संभालेगी। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, विनोद कुकरेती, राकेश भट्ट, दिनेश कोटियाल, नलिन भट्ट, राकेश सेंगर, संजय बहुगुणा, जय प्रकाश कोठारी, विनिता बिष्ट, पुष्पा ध्यानी, सबिता भंडारी, राजकुमारी जखमोला, राकेश भट्ट, अनिल बडोला, विनोद कुकरेती, गोपाल चौहान, धूमन थलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर स्वर्गाश्रम में विजय संकल्प रैली निकाली। रैली लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कार्यालय से शुरू होकर रामझूला, गीता भवन, परमार्थ निकेतन होते हुए गंगा चौक पर संपन्न हुई। इस मौके प्रदेश मंत्री नवनीत राजपूत ने कहा कि इस विजय संकल्प रैली का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना है। इस इस अवसर पर जिला मंत्री नीरज कुकरेती, महामंत्री मोहन नगर, मंडल अध्यक्ष भरत लाल, मनीष राजपूत, अजय रावत, अलकेश कुकरेती, गुरूपाल बत्रा, अश्वनी गुप्ता, विनिता शर्मा, मीनाक्षी भंडारी, निपुण धाकड़ पूजा आर्या, ब्रिजेश चतुर्वेदी, बबली देशवाल, गजेंद्र नागर, अशोक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अरविंद राठौर, विवके भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed