{"_id":"5c1aad16bdec2256d437571a","slug":"81545252118-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन्दोलकारीयों ने राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन्दोलकारीयों ने राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारियों के हितों की अनदेखी कर रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति व राज्य आंदोलनकारी मंच ने सरकार पर आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को हुई बैठक में मोर्चा खोलने का लिया निर्णय गया। मोर्चा के बाबत रविवार को रणनीति तय की जाएगी।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि राज्य निर्माण में संघर्षरत रहे सेनानियों की सरकार घोर उपेक्षा कर रही है। आंदोलनकारियों की लंबित मांगों के बाबत शासन व प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभीतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार मूकदर्शक बनकर राज्य आंदोलनकारियों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की राज्य विरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विशाल सभा आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रकाश शर्मा, बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर चौहान, विक्रम भंडारी, आशुतोष डंगवाल, विद्या सेमवाल, सरोजनी थपलियाल, मुन्नी ध्यानी, सुनीता ममगाईं, सरला भट्ट आदि मौजूद रहे।