फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   राजेंद्र सिंह 14वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

राजेंद्र सिंह 14वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह 14वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव में राजेंद्र सिंह सजवाण 14वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे अरुण कुमार ममगाईं को 136 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव में कुल 270 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मंगलवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हुए। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मत डाले।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 270 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम पांच बजे ऑडिटर पद पर सुशील कुमार गौड़ के निर्वाचित होने की घोषणा हुई। उन्हें कुल 157 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रहे अजय कश्यप को 108 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह नेगी को 146 मत, भूपेंद्र कुकरेती को 114 मत मिले। सुरेश सिंह नेगी निर्वाचित घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर कपिल शर्मा 102 मत पाकर विजयी हुए। जबकि दूसरे स्थान पर रही ऋतु भट्ट को 102 मत मिले।
विज्ञापन

महासचिव पद पर नरेश कुमार शर्मा 133 मत पाकर विजेता घोषित हुए। दूसरे स्थान पर अतुल कुमार यादव 71 वोट रहे। उपाध्यक्ष पद पर चंद्र बल्लभ हटवाल निर्वाचित घोषित हुए। उन्हें 168 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे अजय सिंह वर्मा को 92 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी नेगी निर्विरोध चुनीं गई। अंत में शाम करीब छह बजे अध्यक्ष पद की घोषणा हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह व चुनाव अधिकारी मोहन पैंयूली ने बताया कि 20 दिसंबर को सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed