फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   800 people got corona vaccine

800 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sun, 04 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
800 people got corona vaccine
ऋषिकेश। बीते बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकारी अस्पताल में हुए हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। शनिवार को अस्पताल में 18 से 44 आयु वर्ग और 45 आयु वर्ग से ऊपर वाले 800 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए सुबह सात बजे से ही लोग लाइन में खड़े हो गए। करीब नौ बजे से शुरू हुए टीकाकारण में 45 आयु वर्ग से ऊपर वाले 500 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग भवन एक और दो में 18 से 44 आयु वर्ग के 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उधर पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 253 लोगों को कोवाक्सिन और 160 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इसके अलावा मोबाइल टीम ने तपोवन के आनंदधाम आश्रम में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 142 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। उधर स्वर्गाश्रम स्थित स्वामी शुकदेवानंद चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग से ऊपर वाले 171 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

उधर शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल विस्थापित कॉलोनी में, डोईवाला ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण हुआ। जिसमें 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 62 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी दूसरी डोज लगाई गई। इस मौके पर लक्ष्मण चौहान, नवीन नेगी, अभिषेक नेगी, डॉ. विभूत सिंह, रीना देवी, डॉ. नेहा देवी, माया देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में 1449 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सात मुनिकीरेती, एक लक्ष्मणझूला और एक ऋषिकेश क्षेत्र में पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed