{"_id":"61f6ad9607014a4edb217e40","slug":"74-people-including-24-tourists-corona-infected-rishikesh-news-drn402876058","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 पर्यटक समेत 74 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 पर्यटक समेत 74 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
01 एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीन लगवाती महिला।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को यहां 24 पर्यटकों समेत 74 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 557 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि रविवार को सरकारी अस्पताल में 53 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके अलावा 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 154 लोगों की कोरोना जांच की गई है। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 24 पर्यटकों समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रविवार को 350 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
238 लोगों को लगाई एहतियाती डोज
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, संत निरंकारी भवन और मुनिकीरेती में 238 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 58 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। इसमें मोबाइल टीम ने भी घर-घर जाकर टीका लगाया। इसके अलावा मुनिकीरेती में 180 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई।