फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अतिरिक्त दवाइयां जरूरतमंदों को करें दान : ऋतु

अतिरिक्त दवाइयां जरूरतमंदों को करें दान : ऋतु

Thu, 27 Dec 2018 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त दवाइयां जरूरतमंदों को करें दान : ऋतु
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नामदेव अनंत सेवा मिशन ट्रस्ट की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को शिक्षा के महत्व और स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।

ढालवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अक्सर घरों में बिना प्रयोग की गई दवाइयां पड़ी रहती हैं या मरीज के सहीं होने पर दवाइयां बच जाती हैं। ये दवाएं खराब होने से पहले इन्हें चिकित्सक की सलाह पर जरूरतमंद गरीबों और असहायों को दे सकते हैं। इसके अलावा घरों में बची हुई दवाएं ट्रस्ट को दे सकते हैं। ट्रस्ट खराब दवाइयों को नष्ट करा देती है और जो दवाइयां विशेषज्ञों की देखरेख में किसी जरूरतमंद को निशुल्क दी जाती हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पुनिता झिल्डियाल ने जनजागरूकता अभियान चलाने पर ट्रस्ट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed