फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   66 people infected including seven tourists

7 पर्यटक समेत 66 लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
66 people infected including seven tourists
08 एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : RISHIKESH
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला ब्लॉक में सात पर्यटक समेत 66 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 856 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि बुधवार को सरकारी अस्पताल में 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 45 लोग आरटीपीसीआर और एक व्यक्ति रैपिड एंटीजन में संक्रमित मिला है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में 241 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में नौ संक्रमित मिले हैं। इनमें तपोवन, मुनिकीरेती और ढालवाला के लोग शामिल हैं। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में 187 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें चार स्थानीय और सात पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा शुक्रवार को क्षेत्र में 428 लोगों की कोरोना जांच की गई।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में 230 लोगों ने बूस्टर डोज लगाई। सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 157 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। मुनिकीरेती स्थित राजीव ग्राम ढालवाला में 220 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। लक्ष्मणझूला में 10 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। संवाद

गंगोत्री विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज बापूग्राम में 117 किशोर और किशोरियों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई। शुक्रवार सुबह विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी, रामप्रसाद उनियाल, नीलम पाल, गौरा देवी, प्रवीण अंथवाल और प्रवेश कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed