फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   भगवान कृष्ण का ध्यान करने से कष्ट होते हैं दूर

भगवान कृष्ण का ध्यान करने से कष्ट होते हैं दूर

Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
भगवान कृष्ण का ध्यान करने से कष्ट होते हैं दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । गीता भवन आश्रम में श्री गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्संग, गीता माता की स्तुति, गीता ग्रंथ का पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन आश्रम परिसर में आयोजित श्री गीता जयंती महोत्सव का स्वामी सत्यमित्रानंद ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का एक-एक मंत्र मनुष्य को सद्मार्ग की ओर ले जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का एकाग्रता से ध्यान करने वालों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत भजन संगीत गायक अशोक शर्मा ने अपने मधुर स्वर से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर श्रीमद्भागवत गीता में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला की वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की आंचल ने द्वितीय स्थान और बाल विद्या निकेतन स्कूल की वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में डीएसबी स्कूल की कृतिका अरोड़ा ने प्रथम, श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्र वैभव ने द्वितीय और हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कृष्णा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गीता आश्रम के प्रबंधक गौरीशंकर मोहता व सेकेट्री विष्णु प्रसाद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वामी रामसुख दास, पातीराम शर्मा, विजयलक्ष्मी, डा. अशोक शर्मा, मदन लाल मोथा, लालचंद राठी, प्रेमनारायण सौनी, शीला डागा, दिनेश डालमियां, अशोक मिमानी, अशोक शर्मा, नारायण सिंह रावत, रमेश जोशी, कैलाश, विजयलक्ष्मी, मनोज राजपूत, गौरी शंकर, बंशीलाल नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed