फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   60 thousand devotees performed Jalabhishek in Neelkanth Dham

60 हजार श्रद्धालुओं ने नीलकंठधाम में किया जलाभिषेक

Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
60 thousand devotees performed Jalabhishek in Neelkanth Dham
04 प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
सोमवार को नीलकंठ धाम में करीब 60 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। शिवभक्तों की भीड़ से तीर्थनगरी जाम से परेशान रही। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। पैदल और मोटर मार्ग होते हुए हजारों शिवभक्त धाम में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र के अंतर्गत नीलकंठ पैदल और मोटर मार्ग भगवान शिव के भजनों से गूंजता रहा। रुद्रपुर, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब आदि प्रांतों से शिवभक्त और कांवड़िये धाम में पहुंच रहे हैं। तीर्थनगरी में शिवभक्तों की भीड़ से नेपालीफार्म से लेकर तपोवन बाईपास मार्ग तक दिनभर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी लाइन से पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं। जाम को नियंत्रण करने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर तीर्थनगरी के वीरभद्र महादेव मंदिर, मायाकुंड स्थित चंद्रेश्वर मंदिर और सोमेश्वरनगर स्थित सोमेश्वर मंदिर में भी तैयारियों चाकचौबंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed