फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   60 karate players honored with belt certificates

Rishikesh News: कराटे के 60 खिलाड़ियों को बेल्ट सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
60 karate players honored with belt certificates
दून रोड ऋषिकेश स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कराटे एकेडमी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड कराटे एकेडमी के बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण 60 छात्र-छात्राओं को डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बेल्ट सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं में कराटे आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। इससे वह आत्मरक्षा के साथ ही जरूरत पड़ने पर अन्य मददगार की भी सुरक्षा कर सकती हैं। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि यह गौरव की बात है कि कराटे और मार्शल आर्ट में तीर्थनगरी के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश और देश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहें है। इस मौके पर उत्तराखंड कराटे एकेडमी के निदेकश और महासचिव कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता, कराटे एकेडमी के संरक्षक डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, संरक्षक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए आवश्यक अंग के रूप में है। इस कारण इसे शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर कोच राजेंद्र गुप्ता, पार्षद सिमरन उप्पल, दीपक धमीजा, संजीव चोहान, मदन मोहन शर्मा, अशोक थापा, संजीव चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed