{"_id":"5ffdf51b8ebc3e33bf2f5d0f","slug":"5832-people-to-be-vaccinated-in-first-phase-in-aiims-rishikesh-news-drn3675444118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 वैक्सिनेशन का ड्राइ रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स ऋषिकेश में कोविड-19 वैक्सिनेशन का ड्राइ रन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राई रन में टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश सहित नरेंद्रनगर, फकोट, खाड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला में कोविड19 वैक्सिनेशन की तैयारियों के मद्देनजर पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में एम्स सहित सभी सेंटरों पर 25-25 चिकित्सकों, सिक्योरिटी व अन्य अधिकारियों, कर्मिचारियों ने प्रतिभाग किया। एम्स ऋषिकेश सेंटर में पहले चरण में कुल 5,632 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जबकि नरेंद्रनगर, फकोट और खाड़ी में पहले चरण में कुल 650 लोगों को वैक्सिनेशन के लिए पंजीकृत किया गया है।
एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत की देखरेख में 16 जनवरी से शुरू होने वाली कोविड19 वैक्सिनेशन प्रक्रिया के लिए संस्थान में सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर दी गई हैं। राज्य सरकार की ओर से नियुक्त अपीडोमोलॉजिस्ट (महामारी विशेषज्ञ) डॉ. पीयूष आगस्टीन जी ने वैक्सिनेशन व्यवस्था व ड्राइ रन की संपूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
एम्स की कम्यूनिटी एंड फेमिली मेडिसिन विभागाध्यक्ष व वैक्सिनेशन कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि कोविड 19 वैक्सिनेशन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिसके तहत मंगलवार को ड्राइ रन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का कोविन एप में वैरिफिकेशन व वैक्सिनेशन किया जाएगा, इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को 30 मिनट तक आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। बताया गया है कि कोविड वैक्सिनेशन सेंटर में लोगों के लिए दो प्रतीक्षालय व दो टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सेंटर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक औसतन 100 से 200 लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। एम्स स्थित वैक्सिनेशन सेंटर में पहले चरण में 5,632 चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसरों, तकनीकि सहायकों व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर टीकाकरण समिति के सदस्य सचिव डॉ. योगेश बहुरुपी, सीएफएम विभाग के डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार,डा. हिदायत, डा. मीनाक्षी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पहले चरण में 650 कोरोना वारियर्स का होगा वैक्सिनेशन
ऋषिकेश। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जगदीश जोशी ने बताया कि कोविड19 वैक्सिनेशन की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को नरेंद्रनगर, फकोट, खाड़ी मेें ड्राइ रन का आयोजन किया गया। जिसमें 25-25 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस सेंटरों में पहले चरण में 650 से अधिक फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सिनेशन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा और तीनों सेंटरों के प्रभारी डॉ. स्मृति, डॉ. श्रृति और डॉ. अनिल नेगी मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला में भी 25 स्वास्थ्य कर्मियों ने ड्राइ रन में प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि वैक्सिनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसके लिए डॉ. सत्य प्रकाश को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा डा. शुभम मुयाल को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कांती भंडारी, बृज किशोर, महेश डोबरियाल, आशा देवी और सुदेश को वैक्सिनेशन ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।