फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मतभेद भुलाकर संगठन को बनाएं मजबूत : चौधरी

मतभेद भुलाकर संगठन को बनाएं मजबूत : चौधरी

Thu, 27 Dec 2018 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मतभेद भुलाकर संगठन को बनाएं मजबूत :  चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। आगामी लोक सभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका सभागार डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में चुनावा रणनीति पर मंथन हुआ और मतभेद भुलाकर कांग्रेस संगठन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलने से साफ हो गया है कि देश के लोग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि लोकसभा के दृष्टिगत संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व से लेकर निचले स्तर तक मंथन किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के में अपना भरोसा खो रही है। कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे। बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हाजी अमीर हसन, दीपक प्रजापति, नवीन मिश्रा, नवनीत प्रजापति, सुंदर लोधी, गौरव मल्होत्रा, मोहित नेगी ,मोहित शर्मा, विजय शर्मा, रणजीत सिंह बाबी, अब्दुल कादिर, पन्नालाल गोयल, अजय रावत, शुभम चौहान, राजन पाल, बाला देवी, प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed