फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ग्रामीणों ने श्रमदान कर सुसवा नदी पर बनाया पुल

ग्रामीणों ने श्रमदान कर सुसवा नदी पर बनाया पुल

Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर सुसवा नदी पर बनाया पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। बुल्लावाला सतीवाला मार्ग पर सुचारु आवाजाही के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर सुसवा नदी पर अस्थायी तैयार किया है। पुल तैयार होने से ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी हो जाएगी। सुसवा नदी पर पुल निर्माण नहीं होने पर बुल्लावाला के ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। रविवार को ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया। झबरावाला गांव के रणजोध सिंह, मुहम्मद हाशिम और ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ के साथ मिलकर ग्रामीणों ने अस्थायी पुल तैयार किया। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कांबोज और जावेद हसन ने बताया कि अस्थायी पुल बनने से हजारों लोगों को सुगम आवाजाही का लाभ मिलेगा। गांव के राजेंद्र तडियाल ने कहा कि गांव के लोगों की पहल सराहनीय है। ग्रामीणों ने बताया कि दूरी कम होने के साथ वाहनों का ईंधन और समय की बचत भी होगी। श्रमदान कर पुल तैयार करने वालों में बसारत अली, मुहम्मद फिरोज, विजय शर्मा, मकसूद हसन, विजय कांबोज, मुहम्मद इलियास, मुहम्मद तय्यब, विनोद थापा, मोहसिन, मंगल सिंह, लियाकत अली, अब्दुल कय्यू, शमशाद अली आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed