ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने तीर्थनगरी में अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड, त्रिवेणीघाट, चंद्रभागा पुल आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मास्क पहने 425 लोगों के चालान काटा। अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने करीब 85 हजार रुपये का राजस्व वसूला।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि त्योहारों के सीजन में लोग कोविड-19 को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। बताया कि त्योहार सीजन में मुख्य बाजार में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य बाजार या आसपास क्षेत्र में बिना मास्क पहनने वालों का दो सौ रुपये का चालान किया जा रहा है। संवाद