फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   योग और साहसिक पर्यटन की राजधानी का गौरव है उतराखंड: मोजी बाबा

योग और साहसिक पर्यटन की राजधानी का गौरव है उतराखंड: मोजी बाबा

Mon, 04 Mar 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
योग और साहसिक पर्यटन की राजधानी का गौरव है उतराखंड: मोजी बाबा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। पर्यटन विकास परिषद के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन आध्यात्मिक गुरु स्वामी मोजी बाबा ने भारत की संस्कृति, अध्यात्म और योग की जानकारी से साधकों को रूबरू कराया। उन्होंने अध्यात्म, योग और देशभक्ति का समागम सहित बेटियों का सम्मान और पर्यावरण सुधार का व्यापक संदेश भी योग साधकों को दिया। मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में आयोजित योग महोत्सव के दौरान गुरु मोजी बाबा ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही आध्यात्म का गढ़ रहा है। हिंदुओं की आस्था का मूल स्रोत गंगा का उद्गम स्थल भी यहीं है। यहां की संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, सादगी, सरलता और सहजता संसाधन के अभाव के बाद भी बार बार पर्यटकों को यहां आने को आकर्षित करती है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु चंद्रमोहन भंडारी ने कहा कि वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति की धरोहर है। योग और आयुर्वेद विधाएं इसी अपार वेदांत ज्ञान से सिंचित हैं। योग गुरु अमृत देसाई ने योग निद्रा, योगी विस्वकेतु ने अखंड योग, प्राणायाम, राजीव तिवाड़ी ने यौगिक मेडिटेशन, योगी विश्वपाल जयंति ने योग एंड न्यूरोपैथी, सिदार्थ जी ने फंडामेंटल आइडियाज ऑफ योगा इन द उपनिषद, विवेक पंवार ने स्वर तंत्र, अरुण पेरुमाल ने हठ योग, योगी रजनीश ने ट्रेडिशनल योग, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी ने नाड़ी विज्ञान, आर्ट ऑफ लिविंग ने सूक्ष्म योग, स्ट्रोबल्स, आशुतोष ने मैकेनिज्म ऑफ वर्ल्ड पीसवाई योगा, अनंयानिचोले ने योगासना, सीएम भंडारी ने सीक्रेट्स ऑफ योग, प्रशांत जखमोला ने अष्टांग विन्यास की शिक्षा से योग साधकों को परिचित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed