फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   41 workers were admitted to the Trauma Center of AIIMS

Rishikesh News: एम्स में भर्ती कराए सभी श्रमिक प्राथमिक जांच में स्वस्थ्य

Wed, 29 Nov 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
41 workers were admitted to the Trauma Center of AIIMS
Iसिलक्यारा टनल से रेस्क्यू 41 श्रमिकों को बुधवार को एम्स में कराया गया भर्तीI
विज्ञापन

Iश्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की हुई जांचI

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद बुधवार को एम्स ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। श्रमिकों को सेना के चिनूक हेलिकाॅप्टर से लाया गया। यहां सभी श्रमिकों का शारीरिक एवं मानसिक परीक्षण भी किया जाएगा। एम्स से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही श्रमिकाें को छुट्टी दी जाएगी। एम्स प्रशासन ने सभी श्रमिकों को प्राथमिक जांच के आधार पर स्वस्थ बताया है।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे चिनूक हेलिकाॅप्टर एम्स के हैलीपैड पहुंचा। यहां से सभी 41 श्रमिकों की एम्स के ट्रामा सेंटर भेजा गया। ओपीडी में प्रारंभिक स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए। इसके बाद उनके ब्लड, ईसीजी, एक्स-रे आदि की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी श्रमिकों को वार्ड में भर्ती किया गया है। इससे पूर्व एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक प्रशासन डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी कालिया, अस्पताल प्रशासन से डॉ. नरेंद्र कुमार व डीएमएस डॉ. भारत भूषण ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिए संस्थान की ओर से ट्रामा सेंटर में की गई विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एम्स में शिफ्ट किए गए सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं है। श्रमिकों को आराम की जरूरत है। उनके स्वास्थ्य की सघन जांच चल रही है। सभी श्रमिकों का मानसिक स्वास्थ्य भी अब तक की जांच में ठीक पाया गया है। उनकी मॉनिटरिंग, सही व संतुलित डाइट की जरूरत है। लिहाजा उन्हें पानी व जूस अधिक मात्रा में लेने की सलाह दी गई है। निदेशक एम्स के अनुसार संस्थान के मनोचिकित्सकों की टीम सभी श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर उनके बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए निम्हेंस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान) बंगलुरू से भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर ट्रामा विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, प्रो. रविकांत, डॉक्टर निधि केले, डाॅ. मुकेश बैरवा, ट्रामा विशेषज्ञ डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. नीरज कुमार, संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iये भी पहुंचे एम्सI
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका आदि ने एम्स पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं उत्तरकाशी से एसपी अर्पण यदुवंशी, एडीएम तीर्थपाल सिंह भी एम्स पहुंचे। उत्तरकाशी प्रशासन यहां मजदूरों के परिजनों की रहने आदि की व्यवस्था भी करेगा।



Iप्रशासन रहा मुस्तैदI

एम्स में मजदूरों के पहुंचने की सूचना पर एम्स प्रशासन के साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एम्स हैलीपैड पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही यहां एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article