फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   3991 tree cutting

लाइन शिफ्टिंग में 3991 हरे पेड़ों पर चलेगी आरी

Thu, 14 Jan 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 14 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
3991 tree cutting

बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए दून मार्ग पर रेंज कार्यालय की सीमा से गुजर रही तीन हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने में करीब 3991 हरे पेड़ों की बलि चढ़ेगी। हालांकि, कटने वाले पेड़ों की जगह नए पौधे लगाने का प्रावधान है। लेकिन ऋषिकेश वन रेंज में इसके लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

विज्ञापन


रेल परियोजना के लिए वीरभद्र रेलवे स्टेशन से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर वन क्षेत्र से सटे खांड गांव के सामने से ट्रैक बिछना है। इसका विस्तार दून मार्ग स्थित रेंज कार्यालय तक किया जाना है। रेंज कार्यालय के ऊपर से गुजर रही तीन हाईटेंशन लाइनें रेलवे ट्रैक के लिए बाधक हैं। लिहाजा हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन


पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने लाइन को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए रेंज कार्यालय से करीब सौ मीटर आगे 28.70 हेक्टेयर भूमि वन विभाग से अधिग्रहीत की हुई है। वन भूमि हरे पेड़ों से आच्छादित है। वन विभाग और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने संयुक्त सर्वे कर 3991 पेड़ों को चिह्नित किया है, जो लाइन शिफ्ट करने के लिए काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



काटे जाने वाले पेड़ों की प्रजाति
हाईटेंशन लाइन स्थानांतरित करने के लिए बीवीवाला, लालपानी और ऋषिकेश बीट में पेड़ कटेंगे। इसमें कंजू पापड़ी के 2268 पेड़, यूके लिप्टस के 130, खैर के 10, कोकाट के 1200, सागौन के 283 पेड़ हैं।


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए रेंज कार्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन शिफ्ट होनी है। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए वन भूमि अधिग्रहीत की है। वन भूमि में खड़े हरे पेड़ों को चिह्नित करने का कार्य पूरा हो चुका है। कटने वाले पेड़ों का मूल्यांकन करीब 80 लाख है। इस धनराशि को कारपोरेशन विभाग में जमा कराया जाएगा।-गंगा सागर नौटियाल, वनक्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश रेंज



चिह्नित पेड़ों के छपान के लिए प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय, दून को प्रस्ताव दिया गया है। विभागीय प्रक्रिया चल रही है। अनुमति मिलते ही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर दिया जाएगा। नक्शा तैयार है। इसमें चंबा की एक और उत्तरकाशी से आने वाली दो हाईटेंशन लाइन शामिल है।-विकल्प गौतम, अधिशासी अभियंता, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed