{"_id":"6112d80a8ebc3e7d1c183eb1","slug":"3559-people-got-corona-vaccine-rishikesh-news-drn387148650","type":"story","status":"publish","title_hn":"3559 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3559 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
छिद्दरवाला में इंदिरा बाल विकास जूनियर हाईस्कूल में वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण करते विस अध्य?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती, यमकेश्वर ब्लॉक और ऋषिकेश में 3559 लोगों का टीकाकरण हुआ। वैक्सीन लगाने के लिए केंद्रों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 409 लोगों का टीकाकरण हुआ। राधास्वामी सत्संग भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के 973 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं। टीकाकरण केंद्र से अब किसी को बेरंग नहीं लौटाया जाएगा। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 18 प्लस वालों के 13 सौ लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में इसी वर्ग के 877 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं यमकेश्वरेेेेेेेे
फोटो समाचार
विस अध्यक्ष ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
ऋषिकेश। छिद्दरवाला में स्थित इंदिरा बाल विकास जूनियर हाईस्कूल में 18 से 44 आयु वर्ग लोगों के लिए बनाए गए कोविड वैक्सीन शिविर का विधान सभा अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों को विस अध्यक्ष ने मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया। डॉ. गिरीश ने बताया गया कि आठ दिवसीय शिविर में खैरी कलां, खैरी खुर्द, श्यामपुर, गढ़ी, चक जोगीवाला, साहब नगर, जोगीवाला माफी, छिद्दरवाला के 4500 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। इस अवसर पर हेमा पंत, सोबन सिंह कैंतूरा, अनीता राणा, समा पंवार, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत, प्रधान भगवान सिंह मेहर, प्रधान कमलजीत कौर, शैलेंद्र रांगड़, अमर खत्री, अंबर गुरुंग आदि थे।
डोईवाला में 19 केंद्रों पर लगाया टीका
डोईवाला। डोईवाला परिक्षेत्र के लिए मंगलवार को 19 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ जुटी रही थी। ऑफलाइन व्यवस्था होने के कारण कई केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के लोग काफी संख्या में टीका लगाने के लिए पहुंचे थे। मिस्सरवाला और प्रेमनगर बाजार आदि कई केंद्रों पर दोपहर तक लोग खड़े रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि मंगलवार को हुए टीकाकरण में 18 साल से अधिक आयु के 5158 और 45 साल से अधिक आयु के 512 लोगों को टीका लगाया गया। बताया कि टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। संवाद

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़।- फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन