फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   300 doses, 600 people reached Lagwan, commotion

300 डोज, 600 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे, हंगामा

Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
300 doses, 600 people reached Lagwan, commotion
ऋषिकेश। वैक्सीन की 300 डोज लगवाने के लिए 600 लोग एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पहुंच गए। तीन घंटे में 300 डोज खत्म हो गई। जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी उन्होंने हंगामा कर दिया। उनकी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे। अस्पताल में कोविशील्ड की डोज लग रही थी। यह वैक्सीन 45 वर्ष से ऊपर वालों को लग रही थी। 12 बजे से पहले वैक्सीन खत्म हो गई थी। इस दौरान करीब 300 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जो अन्य लोग थे, उन्हें वैक्सीन न लगने पर उन्होंने हंगमा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि जब पहले एक दिन में पांच सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी, तो शुक्रवार को 300 पर ही क्यों लगाई गई। उनके मोबाइल पर दूसरी डोज लगाने का मैैसेज आ चुका है। उन्हें पहली वैक्सीन लगाए तीन महीने हो चुके हैं। इस दौरान उनकी स्वास्थ्यकर्मियों से काफी नोकझोंक हुई। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि उन्हें जितनी डोज मिलती वही लगाई जाती है। सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि नया स्टॉक नहीं मिलने पर एक दिन पहले शेष बची 300 डोज से काम चलाया गया। इसमें 250 डोज बिना रजिस्ट्रेशन और 50 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed