फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   25th Chhath Festival celebrated by Public Chhath Pujan Committee

25वें महोत्सव पर छठ पूजन समिति ने किया दीपदान

Sat, 02 Nov 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
25th Chhath Festival celebrated by Public Chhath Pujan Committee
07 फोटो कैप्शन: छठ पर्व के दूसरे दिन महिलाओं ने खरना के अंतर्गत फल, सब्जियों, गन्ना आदी खरीददारी की। - फोटो : RISHIKESH
त्रिवेणी घाट पर 25वें छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन सार्वजनिक छठ पूजन समिति ने खरना पर्व आयोजित किया। इसमें कलश और ध्वज स्थापना के संग मूर्ति अनावरण किया गया। साथ ही भगवान सूर्य व छठ मैया की आरती की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने बताया कि समिति की ओर से यह लगातार 25वां छठ महोत्सव आयोजित किया गया है। छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में पंचाग पूजन व कलश स्थापना की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि रामानंद आश्रम के पुजारी वृंदावन दास महाराज ने मूर्ति का अनावरण किया और ध्वज की स्थापना की। इसके बाद गौरी गणेश पूजन के संग भगवान सूर्य व छठ मैया की प्राण प्रतिष्ठा मूूर्ति का अनावरण व आरती की गई। संध्याकालीन सत्र में समिति की ओर से गंगा तट पर 1025 दीये जलाकर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी प्रेमलाल, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. यूपी गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एनबी श्रीवास्तव, शल्य चिकित्सक डॉ. हरिओम प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसमें विभिन्न स्कूलों भरत मंदिर इंटर कॉलेज व पब्लिक स्कूल, चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर समिति के महासचिव नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दीनदयाल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed