फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   24 people lost their lives in two months

दो माह में 24 लोगों की जिंदगी हुई रोशन

Wed, 30 Oct 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
24 people lost their lives in two months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के आई बैंक में अक्टूबर में मृत्यु उपरांत 12 लोगों के कॉर्निया दान किए गए। संस्थान में नेत्र कोष की स्थापना के बाद से बीते दो महीनों में 23 लोग कॉर्निया दान कर चुके हैं। अंधेपन से ग्रस्त 24 लोगों को सफलतापूर्वक कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जा चुका है। एम्स प्रशासन ने नेत्रदान महादान के संकल्प के साथ कॉर्निया दान कराने वाले परिवारों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

एम्स निदेशक डॉ रविकांत ने बताया कि भारत देश में अंधेपन (कॉर्निया) की समस्या से ग्रसित लोगों की संख्या में हर साल लगभग 50 हजार लोगों की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में नेत्रदान के संकल्प के बिना अंधेपन की समस्या को समाप्त कर पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के प्रति जागरुकता से ही अंधता से ग्रसित लोगों की समस्या का समाधान हो सकता है। इसके तहत एम्स संस्थान लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरुक करने में लगा है।
विज्ञापन

डॉ रविकांत ने बताया कि ग्रसित मरीजों की कॉर्निया संबंधी समस्याओं के निदान के उद्देश्य से संस्थान में इसी वर्ष 26 अगस्त को आई बैंक (नेत्र कोष) की स्थापना की जा चुकी है। एम्स के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव मित्तल व नेत्र कोष की चिकित्सा निदेशक डॉ. नीति गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर माह में कुल 12 लोगों के कॉर्निया प्राप्त हुए, जिनमें परिजनों ने ऋषिकेश निवासी अविनाश कुकरेजा, मगन सिंह, दिवस्पति डिमरी, अनूप रावत, हरिप्रकाश शर्मा, सहारनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद के जगदीश जैन, देहरादून की शकुंतला देवी, हरिद्वार के राकेश, मुनिकीरेती निवासी प्रेम सिंह, मुरादाबाद की कमला देवी व बिजनौर की लक्ष्मी देवी के निधन पर नेत्रदान महादान के संकल्प के साथ एम्स नेत्र बैंक को कॉर्निया दान की। उन्होंने बताया कि नेत्रदान करने के इच्छुक व्यक्ति एम्स ऋषिकेश के आई बैंक में दूरभाष संख्या 0135-2460835 व 09068563883 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed