फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चुनाव आयोग ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर और वाहन

चुनाव आयोग ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर और वाहन

Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर और वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था का इंतजाम किया है। इसके अलावा बुजुर्गों, अशक्तजनों, गर्भवती महिलाओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग ने 687 दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया है। इनको मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से दो अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके लिए दो वाहन और 15 व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर बुजुर्ग, अशक्तजन आदि श्रेणी के मतदाताओं को मतदान केद्रों तक पहुंचाने के लिए महिला मंगल दलों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला मंगल दल सिमलास ग्रांट की अध्यक्ष सुषमा बोरा और उपाध्यक्ष पुष्पा ने बताया कि सिमलास ग्रांट के मतदान केंद्र पर उन्हें जिम्मेदारी मिली है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि दिव्यांग मतदाता सुविधा लेने के लिए संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाता इन नंबरों पर करें संपर्क
महेश प्रताप : 6395069760
परमीत कुमार : 9997526767
वीवीपैट ईवीएम मशीन का पहले होगा मॉक ड्रिल
लोकसभा चुनाव में मतदान पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा है। सुबह सात बजे मतदान से करीब एक घंटा पहले वीवीपैट ईवीएम का 50 वोट डालकर प्रदर्शन किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के एंजेटों के समक्ष करेंगे। इसके बाद इन मतों को निरस्त करने की प्रक्रिया होगी। निर्धारित समय से मतदान शुरू करा दिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पहुंची टीमों ने देर शाम तक सभी व्यवस्थाओं को बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed