{"_id":"5caf9bfebdec2223512dab7b","slug":"201555012606-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कराया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कराया मतदान
Fri, 12 Apr 2019 03:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा चुनाव में डोईवाला विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय नुन्नावाला को महिला बूथ बनाकर मतदान की सभी जिम्मेदारी महिलाओं का दी गई थी। महिलाओं ने यह जिम्मेदारी बखूबी से निभाई। प्राथमिक विद्यालय नुन्नावाला के महिला बूथ पर महिला पीठासीन अधिकारी की अगुवाई में सभी महिलाओं ने अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दिया।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के अभिकर्ता और बीएलओ भी महिला कर्मचारियों की कार्यशैली से खासे उत्साहित दिखाई दिए। पीठासीन अधिकारी अंजू चौहान ने बताया कि उन्होंने पूरी टीम के सामूहिक सहयोग से बेहतर काम किया है। पहली बार इस तरह की जिम्मेदारी को निभाकर खुशी महसूस हुई है। मतदान केंद्र पर मतदाता बेधड़क होकर मतदान करने के लिए पहुंचे। यहां कुल 1064 मतदाताओं में से 662 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
मतदाताओं ने नहीं किया मत का प्रयोग
विधानसभा सभा क्षेत्र के कल्लूवाला चकचौबे के मतदाताओं का मतदान केंद्र दस किमी दूर होने के चलते गांव को कोई भी मतदाता वोट डालने नहीं गया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अवगत कराने के बाद भी उनका पोलिंग स्टेशन को नहीं बदला गया, जिससे उनमें नाराजगी रही। हालांकि बताया गया है कि चुनाव आयोग की ओर से मतदान कराने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विस में इन मुख्य लोगों ने किया मतदान
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर डोईवाला के चर्चित लोग मतदान करने आए। मुख्य रूप से एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना, डोईवाला विधानसभा के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी साधू सिंह बिष्ट, नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, 114 वर्षीय रतनदेई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी आदि तमाम मुख्य लोग मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे।