{"_id":"5c1e9ebfbdec2256e741b671","slug":"201545510591-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानियावाला और रायवाला ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानियावाला और रायवाला ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। संगम क्लब भानियावाला की ओर से आयोजित शहीद मंजीत सिंह चौहान मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में भानियावाला और रायवाला ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। भानियावाला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार और शहीद की माता कमला देवी ने रिबन काटकर किया।
पहला मैच में संगम क्लब भानियावाला ने हिमालयन क्लब माजरी ग्रांट को 15-10 और 15-12 से जबकि दूसरे मैच में रायवाला ने दशमेश क्लब खैरी को 15-08 और 15-09 से हराया। उद्घाटन मौके पर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, सचिव यशपाल चौहान, पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, सागर मनवाल, कोमल देवी, विजय शर्मा, गोपाल शर्मा, गोविंद चौहान, दिनेश रावत, ललित जायसवाल, मनोज नौटियाल, दीपक चौहान, अवतार सिंह रावत, निखिल नेगी, नीलम नेगी, रणजीत चौहान, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।