फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   20 new garbage vehicles have been provided to the Municipal

Rishikesh News: 20 नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 01 Dec 2023 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 new garbage vehicles have been provided to the Municipal
Iकर्मचारी संघ के स्वच्छता प्रहरियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया मेयर का अभिनंदनI
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से नगर निगम को 20 नए कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिनको मेयर अनीता ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर निगम क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए रवाना किया।

शुक्रवार को नगर निगम मेयर ने केंद्र सरकार के सहयोग से मिले 20 नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निगम के प्रथम कार्यकाल के अंतिम दिन उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के स्वच्छता प्रहरियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर मेयर का अभिनंदन किया। इन भावुक लम्हों के बीच मेयर ने कहा कि इन पांच वर्षों में उनका प्रत्येक क्षण शहरवासियों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
विज्ञापन




कोरोना काल के दौरान उन्होंने आम जनमानस के लिए फ्रंट से लीड किया। उन्होंने स्वच्छता प्रहरियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर को सुंदर और साफ रखने के लिए सभी से दो घंटे का अतिरिक्त समय लिया गया। इसके बावजूद सभी स्वच्छता प्रहरियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने आशा जताई कि निगम में प्रशासकीय नियुक्ति के बाद भी अधिकारी सभी विकास योजनाओं व निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कराने में ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष तौर पर उनपर विश्वास जताने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व व शहरवासियों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed