{"_id":"5c214873bdec2256b262e516","slug":"191545685107-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद मंजीत सिंह चौहान मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब मेरठ की डोगरा रेजीमेंट ने जीत लिया है। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। भानियावाला के खेल मैदान पर देर रात तक शहीद मंजीत सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल यूूरी इंटरनेशनल भानियावाला ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को 25-14 और 25-19 से हराकर अपने नाम किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने गोयल क्लब जौलीग्रांट को 25-18 और 15-07 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खिताब के लिए संघर्ष किया। अंत में डोगरा रेजीमेंट मेरठ ने यूरी इंटरनेशनल को 25-18, 25-22 और 25-14 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। समापन पर भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी और प्रतियोगिता के आयोजक संगम क्लब के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए क्लब हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। समापन पर नगर सभासद ईश्वर रौथाण, सचिव यशपाल चौहान, सैमी मसीह, ललित जायसवाल, दीपक चौहान, रवि चौहान, अवतार सिंह, कुंवर सिंह, अनुराग गोयल आदि तमाम लोग मौजूद थे।