{"_id":"5c1fee8abdec2257155981cf","slug":"191545596554-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अभिषेक और किरन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अभिषेक और किरन ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। युवा कल्याण, खेल और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दुसरे दिन अंडर-17 के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम और आकाश मेहर द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग में किरन साहनी प्रथम और मनजोत दूसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पप्पू प्रथम और तुषार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम और सोनिया सजवाण द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में सोलानी प्रथम और प्रिया नौटियाल द्वितीय स्थान पर रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रानीपोखरी की टीम प्रथम और शिव शिक्षा निकेतन द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक अधिकारी विनिता नौटियाल, प्रधानाचार्य आरबी सिंह, जठे सिंह चौहान, सत्यकाम पोखरियाल आदि रहे।