{"_id":"5c1aacf6bdec2256e90e066d","slug":"181545252086-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पुराणों का सार है भागवत कथा : जय किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पुराणों का सार है भागवत कथा : जय किशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्यामपुर। गुमानीवाला (रूसा फार्म) में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन आचार्य जय किशन अंथवाल ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सभी पुराणों का सार भागवत कथा में समाहित है। भागवत कथा सुनने मात्र से चार धामों की यात्रा जैसे पुण्य अर्जित हो जाते हैं।
आचार्य जय किशन ने कहा कि इस युग में भागवत कथा ज्यादा प्रासंगिक है। मनुष्य दिन प्रतिदिन अवसाद ग्रस्त हो रहा है। भागवत कथा सुनने से ही मनुष्य धर्म और शांति के मार्ग की ओर उन्मुख हो जाता है। ज्ञान यज्ञ के दौरान ओम अंथवाल, उमादत्त उनियाल, भगवान सिंह राणा, मंगल सिंह नेगी, ज्ञान सिंह बिष्ट, सुनील थपलियाल, चैत राम नौटियाल, राजेश व्यास, आत्मा राम नौटियाल, सुनीता अंथवाल, रुकमा व्यास, विष्णुदत्त पेटवाल, रजनी देवी, कौशल्या देवी, दमयंती देवी, मंजू भट्ट, ममता देवी आदि उपस्थित रहीं।