फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   देखरेख के अभाव में उजड़ गया केदारनाथ आपदा स्मृति वन

देखरेख के अभाव में उजड़ गया केदारनाथ आपदा स्मृति वन

Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
देखरेख के अभाव में उजड़ गया केदारनाथ आपदा स्मृति वन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

आपदा का शिकार हुए लोगों की याद में बना बाईपास मार्ग स्थित केदारनाथ आपदा स्मृति वन देखरेख के अभाव में उजाड़ हो गया है। देखभाल के कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण स्मृति वन झाड़ियों में तब्दील हो चुका है।
बता दें, वर्ष 2013 जून में केदारनाथ में आपदा आई थी। इसमें राज्य के साथ अन्य राज्यों के लाखों श्रद्धालु या तो गायब हो गए थे या फिर आपदा की भेंट चढ़ गए थे। इन्हीं दिवंगतों की याद में वन विभाग की ओर से ऋषिकेश रेंज में पार्क का निर्माण किया गया। इसे केदारनाथ आपदा स्मृति वन का नाम दिया गया था। इसका शुभारंभ करने तत्कालीन वन मंत्री दिनेश अग्रवाल पहुंचे थे। शुभारंभ के दौरान यहां बेल के करीब 200 पौधे तथा कनेर के फूल के करीब 300 पौधे रोपे गए थे, लेकिन देखरेख न होने के कारण स्मृति वन झाड़ियों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

---
केदारनाथ आपदा में मृतक लोगों की याद में वन का निर्माण किया गया। यहां बेल और कनेर के पौधे रोपे गए थे। हमें विभाग से पौधों की देखभाल का खर्चा नहीं मिलता है। अगर यहां नियमित कर्मचारी तैनात किया जाए तो उसका वेतन विभाग नहीं दे पाएंगे। इसलिए समय-समय पर विभाग के सभी कर्मचारी यहां श्रमदान करते है। यहां लगाए गए सभी पौधे जीवित और सुरक्षित हैं। फिलहाल झाड़ियों की सफाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपीएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed