फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   देश की आजादी ही था ऊधम सिंह का लक्ष्य : नेगी

देश की आजादी ही था ऊधम सिंह का लक्ष्य : नेगी

Thu, 27 Dec 2018 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
देश की आजादी ही था ऊधम सिंह का लक्ष्य : नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। जलियांवाला बाग कांड के आरोपी जरनल डायर को लंदन में मारकर प्रण पूरा करने वाले शहीद ऊधम सिंह की 119वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। मारखम ग्रांट बुल्लावाला स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाए और उनकी वीरता को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा विधानसभा डोईवाला क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ऊधम सिंह ने देश की आजादी को ही अपना जीवन लक्ष्य बनाया था। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के आरोपी जनरल डायर को 21 साल बाद गोली मारकर अपना प्रण पूरा किया था। किसान नेता ओम प्रकाश काम्बोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का बलिदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णअक्षरों में अंकित है। भाजपा नेता करन वोरा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के आदर्श युवाओं के लिए अनुकरणीय है। अंतरराष्ट्रीय सर्व काम्बोज समाज के जिलाध्यक्ष मनोज काम्बोज ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे गए। कार्यक्रम में नरेश काम्बोज, राजेंद्र तड़ियाल, राकेश नौटियाल, शुभम काम्बोज, दिनेश काम्बोज, धर्मेंद्र काम्बोज, देवपाल, विजय कुमार, मोहन सिंह, श्याम सिंह, महिपाल, सुभाष काम्बोज, सौरभ काम्बोज, तुषार, रिंकू, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed