फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मोबाइल टावर कंपनियों से वसूला जाएगा कर

मोबाइल टावर कंपनियों से वसूला जाएगा कर

Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर कंपनियों से वसूला जाएगा कर
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका की आमदन बढ़ाने के लिए पालिका अब मोबाइल टावर कंपनियों से कर वसूलेगी। मंगलवार को नगर पालिका में आयोजित पहली बोर्ड बैठक में नगर पालिका मोबाइल टॉवर स्थापना, संचालन और नियंत्रण उपविधि-2016 को लागू करने का प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव के अनुसार नगर में जितनी भी मोबाइल कंपनियों के टॉवर स्थापित किए गए हैं। उनसे कर वसूला जाएगा। यदि मोबाइल कंपनी नया मोबाइल टावर लगाती है तो पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने पहली बार बैठक की अध्यक्षता की। बीस सदस्यों वाले सदन में सभासदों ने अपने प्रस्ताव रखे। जौलीग्रांट के राजेश भट्ट, अठूरवाला प्रथम के संदीप सिंह नेगी और अठूरवाला द्वितीय के प्रदीप सिंह नेगी ने विस्थापित क्षेत्र में हो रहे जल संयोजनों और पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रकाश डाला। उन्होंने हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को यथावत रखने की मांग की।
विज्ञापन

मिस्सरवाला के सभासद मनीष धीमान ने मीट विक्रेताओं को सफाई के लिए नोटिस जारी करने का प्रस्ताव दिया। भानियावाला के ईश्वर रौथाण और कान्हरवाला के हिमांशु राणा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था सुचारु रखने का प्रस्ताव दिया। त्रिघराट के सभासद गौरव मल्होत्रा ने शमशान घाट के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए बात रखी। खता सभासद गीता खत्री ने पेयजल और सड़क निर्माण के प्रस्ताव दिए। सभासद दीपिका नेगी ने साफ सफाई की व्यवस्था के प्रस्ताव दिए। बैठक में सभासद शिवानी, सुनीता सिंधवाल सैनी, लक्ष्मी देवी, बलबिन्दर सिंह, संगीता,प्रियंका मनवाल, अब्दुल कादिर,रेणु देवी , लक्ष्मी देवी और कुलदीप खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर मनवाल बने सामान्य कार्यों के प्रतिनिधि
नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने जौलीग्रांट के पूर्व प्रधान सागर मनवाल को अपने सामान्य कार्यों के लिए नगर पालिका का प्रतिनिधि नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के जानकार सागर को प्रतिनिधि नियुक्त करने के पीछे आयु का तर्क दिया गया है। कहा कि सामान्य कार्यों के लिए सागर मनवाल उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed