फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   विस डोईवाला के मत प्रतिशत पर रहेगी सबकी नजर

विस डोईवाला के मत प्रतिशत पर रहेगी सबकी नजर

Sat, 13 Apr 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
विस डोईवाला के मत प्रतिशत पर रहेगी सबकी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। आम चुनाव में मतदान होने के बाद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभाओं में से डोईवाला विधान सभा के मत प्रतिशत पर सबकी नजरें लग गई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण सभी विधानसभाओं में भाजपा यहां से सर्वाधिक मत लेने का दावा कर रही है। देहरादून जिले का विधानसभा क्षेत्र डोईवाला सबसे अहम माना जा रहा है। मतदान के बाद यहां से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को मिलने वाले मतों की संख्या पर राजनीतिक विश्लेषक चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की 14 में से तीन विधानसभाऐं डोईवाला, ऋषिकेश और धर्मपुर देहरादून जनपद की हैं। बाकी सभी 11 हरिद्वार जिले से हैं। खास बात यह है कि साल 2014 के डोईवाला के विधायक रहने के बाद रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार के सांसद बने थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक बने त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे। इसी लिहाज से डोईवाला चर्चित विधानसभा बनी हुई है। मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण भाजपा ने डोईवाला से अधिकतम मत लेने के लिए पूरा जोर लगाया था।
विज्ञापन

लोकसभा हरिद्वार की सभी सीटों में से डोईवाला से मिले मतों से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के बीच रिश्तों की नई इबारत तैयार होगी। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने दावा किया कि डोईवाला में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता ने एकतरफा मत देकर भाजपा की प्रचंड जीत का राह प्रशस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाया मतदान का आंकड़ा
डोईवाला। लोकसभा चुुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान के बाद आंकड़े निकालने के लिए दिनभर जोड़ घटाव किया। शुक्रवार को भाजपा डोईवाला विधानसभा के भानियावाला, डोईवाला और बालावाला भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरीके से विधानसभा स्तर पर हुए मतदान के आंकड़े तैयार किए। विधानसभा को पांच और 21 सेक्टर में विभाजित कर मतदान कराया गया था। पदाधिकारियों ने बूथ पर तैनात अभिकर्ताओं से मतदान का प्रतिशत लेकर पार्टी को मिले मतों का आंकड़ा जुटाया। हरिद्वार लोकसभा के सह संयोजक करन बोरा ने बताया कि विधानसभा स्तर पर मिले मतों के बारे में जानकारियां जुटाई गईं।


आराम करते नजर आए कांग्रेस कार्यकर्ता
डोईवाला। मतदान के बाद डोईवाला विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता आराम करते नजर आए। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को विधानसभा के हिसाब से सभी आंकड़ों को उपलब्ध कराया। डोईवाला में भाजपा और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में रही है। लिहाजा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी मतदान को लेकर आंकड़े तैयार किए। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों को आधार बनाकर संभावित मत प्रतिशत का आंकड़ा प्रत्याशी तक पहुंचाया। डोईवाला कांग्रेस के मुख्य कार्यकर्ता सागर मनवाल और हाजी अमीर हसन ने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थकान उतरने के बाद आंकड़े तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed