फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   तहसील में कार्यालय खुले, अधिकारी नदारद

तहसील में कार्यालय खुले, अधिकारी नदारद

Sat, 13 Apr 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
तहसील में कार्यालय खुले, अधिकारी नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद शुक्रवार को सरकारी तहसील समेत अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी की थकान उतारी। कार्यालय तो खुले रहे पर लेकिन अधिकारियों की कुर्सी खाली रही। पहले चरण में उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होने के बाद शुक्रवार को तहसील तो खुली पर अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। डोईवाला विधानसभा के 186 बूथों से ईवीएम मशीनों के पहुंचने और स्ट्रांग रूम में जमा करने का सिलसिला शुक्रवार तड़के तक जारी रहने के कारण तहसील और अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों शुक्रवार को तहसील में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

तहसील डोईवाला में अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगे रहे। तहसील पहुंचकर पूछने पर पता चला कि चुनावी ड्यूूटी में लगे अधिकारी चुनाव संबधी कार्य निपटा रहे है। करीब पखवाड़े भर से तहसील का स्टॉफ चुुनाव प्रबंधन को लेकर जुटा हुआ था। मतदान प्रक्रिया सपंन्न होने के बाद थकान उतारना स्वाभाविक रहा। रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज मिश्रा ने बताया कि चुनाव संबधी सभी कार्य पूरे शुक्रवार को हुए है। तहसील में कामकाज की व्यवस्था सोमवार से पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed