फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब

पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब

Fri, 28 Dec 2018 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

हले समय में कहा जाता था कि पढ़ाई करने से बच्चे का भविष्य सुधरता है, लेकिन खेल कूदने से बच्चा कहीं का नहीं रहता है। इसी कारण माता-पिता अपने बच्चों को खेल कूद से दूर रखते थे। अब जमाना बदल चुका है। अब खेल कूद के जरिए भी बच्चों का भविष्य बन सकता है। वे इस क्षेत्र में भी नाम कमा सकते हैं।
ये बातें शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बृहस्पतिवार को श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में कहीं। विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर अनीता ममगाईं ने किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब...खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि डॉक्टर बनो, इंजीनियर बनो, शिक्षक बनो, नेता बनो, लेकिन इन सबके ऊपर है एक अच्छा इंसान जरूर बनो। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत की मौजूदगी में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय क्रीड़ा के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, खेल शिक्षक विकास नेगी, खेल कोच प्रवीण रावत, सुनील दत्त थपलियाल, अरविंद शाह, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, शालिनी कपूर, सुशीला बड़थ्वाल, संगीत शिक्षिका ज्योतिर्मय शर्मा, नीलम मनुडी, संजीव चौधरी, संजीव कुमार, धनंजय रांगड़, नवीन मैंदोला, रमेश बुटोला, विवेक शर्मा, अजय कुमार, हरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed