{"_id":"5c195b82bdec2256bf2a4423","slug":"161545165698-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को जंगल जाने से रोकेंगी महिला गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को जंगल जाने से रोकेंगी महिला गार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। राजाजी प्रशासन की ओर से गुलदार के खतरे वाले मोतीचूर रेंज के जंगलों में प्रवेश कर रही महिलाओं को रोकने की जिम्मेदारी महिला गार्ड्स को सौंप दी है। मंगलवार को इसकी शुरुआत भी हो गई है। वैदिक नगर स्थित रेलवे ट्रेक सहित कई रास्तों पर महिला गार्ड को तैनात कर दिया गया है। रेंज से सटे गांवों से महिलाएं चारा पत्ती और लकड़ी आदि लेने जंगल में लगातार प्रवेश कर रही थीं। महिलाओं को रोकने की जिम्मेदारी निभा रहे वनकर्मियों से महिलाएं आए दिन बहस पर उतारू हो जाती थीं।
राजाजी प्रशासन की ओर से टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज सहित अन्य रेंजों में तैनात कुल पांच महिला गार्ड को फिलहाल जंगल में प्रवेश कर रही महिलाओं को रोकने के लिए तैनात किया गया है। महिला गार्ड अब मुश्तैदी से महिलाओं को गुलदार के खतरे से आगाह कर उन्हें जंगल में प्रवेश करने से रोकने में जुटी हैं। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि महिला गार्ड्स की मदद से ठाकुरपूर, नैपालीफार्म, वैदिकनगर, खांडगांव की जंगल जाने वाली महिलाओं को रोकने की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। जबरन प्रवेश करने वाली महिलाओं के साथ सख्ती से पेश आने की हिदायत दी गई है।