{"_id":"5d0e8d3a8ebc3e28f51f69b7","slug":"156123473019-rishikesh-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में बढ़ते अपराध पर सीएम ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में बढ़ते अपराध पर सीएम ने जताई चिंता
Sun, 23 Jun 2019 11:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
तीर्थनगरी तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन माह में अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान है। इस बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने तथा पुलिस की कार्यशैली में सुधार के लिए खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संज्ञान लेते हुए समीक्षा बैठक की है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि तीर्थनगरी की आबोहवा को बिगड़ने से बचाएं। यह जानकारी संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने तीर्थनगरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री (भाजपा प्रदेश महामंत्री) नरेश बंसल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीर्थनगरी में संगीन अपराध हो रहे हैं वे चिंता का विषय हैं। तीर्थनगरी बेहद शांत आबोहवा का क्षेत्र माना जाता है। इसी आकर्षण में बाहरी प्रदेशों ही नहीं विदेशों के लोग भी पर्यटन को आते हैं। तमाम संसाधन होते हुए भी यदि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं तो पुलिस विभाग को आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्रों में पिछले तीन माह में दो गोलीकांड हुए। इसके अलावा लूट, चोरी, महिला तस्करी, ड्रग ट्रैफिकिंग, अवैध शराब कारोबार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी वारदातों में पशुलोक स्थित सराफ पर जानलेवा हमला, ग्रेफ सिपाही का अचानक लापता हो जाना, श्यामपुर चौकी के समीप महिला से कंगन की लूट मामले का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने पूरे मामले पर कहा कि आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस पर पुलिस को सक्रियता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन