फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बूंद बूंद पानी की समस्या से जूझ रहे 100 से अधिक परिवार

बूंद बूंद पानी की समस्या से जूझ रहे 100 से अधिक परिवार

Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बूंद बूंद पानी की समस्या से जूझ रहे 100 से अधिक परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बीसबीघा में पेयजल संकट गहरा गया है। करीब सौ से ज्यादा परिवारों को पेयजल मयस्सर नहीं है। उन्हें इधर उधर से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की दिक्कत पर क्षेत्रीय पार्षद और पूर्व पार्षद जहां एक दूसरे पर राजनीति के आरोप लगा रहे हैं, वहीं अधिकारी पानी की कमी का ठीकरा बिजली लाइन बदले जाने पर फोड़ रहे हैं। आईडीपीएल के नजदीक नगर निगम के वार्ड संख्या 29 का बीसबीघा क्षेत्र बीते कई दिन से पेयजल की किल्लत से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या गली नंबर तीन में बनी हुई है। वह अपनी दिक्कत को लेकर कई बार जल संस्थान के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।
विज्ञापन

पूर्व सभासद ममता नेगी कहती हैं कि इस क्षेत्र की पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग की ओर से ट्यूबवेल का निर्माण किया गया है। इससे पानी सप्लाई को फिलहाल शुरू कर दिया गया है। इसके बावजूद लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। जबकि ट्यूबवेल बन जाने के बाद पेयजल दिक्कत दूर हो जाने पर लोग आश्वस्त थे कि अब इस दिक्कत से दो चार नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद पर भी लोगों को हो रही समस्या को सुलझाने के बजाय अंजान बनने का आरोप लगाया। कहा कि समस्या समाधान में उनकी दिलचस्पी नहीं।
विज्ञापन


दिक्कत नहीं दिख रही, अफसरों को सम्मानित कर रहे
पार्षद गुरुविंदर सिंह अपने ही वार्ड में लोगों की पेयजल से जुड़ी दिक्कत दूर करने के बजाय जल संस्थान के अधिकारियों को सम्मानित कर रहे हैं। इससे क्षेत्र की जनता काफी आक्रोशित है। अगर जल्द ही पानी की समस्या का निदान नहीं किया गया तो विभाग के विरुद्घ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ममता नेगी, समाजसेवी

लोग तरस रहे, पार्षद कर रहे अनदेखी
वार्ड 29 के गली नंबर तीन में पानी की समस्या विगत कई दिनों से चली आ रही है। इस भीषण गर्मी में लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद की ओर से लोगों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।
- गोपाल दत्त थपलियाल, स्थानीय निवासी

वार्ड नंबर 29 के गली नंबर तीन लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्यूबवेल का निर्माण किया गया है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को पानी ढोना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी लोगों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।
-प्रमिला त्रिवेदी, स्थानीय निवासी

पानी का प्रेशर कम है। लिहाजा, सारा पानी ढलान की तरफ चला जाता है। जहां भी थोड़ी बहुत चढ़ाई है, वहां तक पानी नहीं पहुंच रहा। इससे लोगों को पानी की समस्या हो रही है। उन्हें इधर उधर से पानी ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
- विजय लाल असवाल, स्थानीय निवासी

लोगों की दिक्कत को लेकर कोई भी गंभीर नहीं। कई दिन बीत चुके। अभी भी लोगों को आए दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
- लता चौधरी, स्थानीय निवासी

पानी को लेकर हो रही राजनीति
क्षेत्र में पानी की व्यवस्था ठीक है। कुछ लोग पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। जबकि वार्ड में पानी की ऐसी कोई गंभीर समस्या नहीं है। जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

- गुरुविंदर सिंह, पार्षद नगर निगम ऋषिकेश

बीसबीघा क्षेत्र में विद्युत लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे पानी की सप्लाई में थोड़ी बहुत बाधा उत्पन्न हो रही है। विद्युत लाइन बदलने के बाद बराबर बिजली की सप्लाई शुरू होगी। पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
- सूरज पिंडेल, जेई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed