फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गजेंद्र मल की शौचालय पर सबसे अच्छी पेंटिंग

गजेंद्र मल की शौचालय पर सबसे अच्छी पेंटिंग

Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
गजेंद्र मल की शौचालय पर सबसे अच्छी पेंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वजल निदेशालय, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से आयोजित की गई स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में रानीपोखरी मौजा के गजेंद्र मल का पेंट करा शौचालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 24 जून को गजेंद्र मल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नई दिल्ली में पुरस्कृत करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य समन्वयक डीआर जोशी ने बताया कि बीते जनवरी को सभी 13 जनपदों से 7835 लोगों ने अपने शौचालयों को स्वच्छ सुंदर दिखाते हुए प्रतिभाग किया था। शौचालयों को सुंदर पेंट कराकर उसका फोटो केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया था।
विज्ञापन

रानीपोखरी मौजा के गजेंद्र मल ने भी अपने पेंट किए शौचालय का फोटो जिला परियोजना प्रबंधन इकाई स्वजल के माध्यम से अपलोड किया था। प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए गजेंद्र मल के फोटो का चयन राज्य सरकार के अनुमोदन पर केंद्र सरकार ने किया है। शौचालय पर लिखे स्वच्छता संदेशों ने सभी को आकर्षित किया, जिससे उनका चयन पुरस्कार के लिए गया है। स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. रमेश बडोला ने बताया कि विज्ञान भवन नई दिल्ली में 24 जून को आयोजित होने वाले समारोह में गजेंद्र मल्ल को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून, उद्यम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, स्वजल के अधिकारी, कुछ ग्राम प्रधान और स्वच्छाग्राही के अलावा प्रतियोगिता के 15 प्रतिभागी शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed