{"_id":"5d0e8d108ebc3e470d4f0f24","slug":"15612346881982-rishikesh-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ने चंपावत को 82 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ने चंपावत को 82 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तराचंल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सहयोग से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में देहरादून ब्लू ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चंपावत को 82 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
शनिवार को माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर खेले गऐ दूसरे सेमीफाइनल मैच में देहरादून ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें पूर्वांश ध्रुव ने 54, अभिषेक ने 38 और राहुल चौहान ने 37 रनों की पारी खेली। चंपावत टीम के गेंदबाज रोहित धामी ने 3 और दीपांशु, तुषार, लोकेश और सुनील ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपावत की पूरी टीम 41.4 ओवरों में महज 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चंपावत टीम के बल्लेबाज जतिन ने 39 और मुकेश जोशी ने 25 रन टीम के लिए जोड़े। देहरादून ब्लू के गेंदबाज विपिन सैनी ने 3, हर्ष कांबोज और राहुल ध्यानी ने 2-2 विकेट चटकाए। डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल ने बताया कि आज देहरादून रेड और देहरादून ब्लू के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच में अंपायर विनय शर्मा, अजय वैध, रोहन शर्मा, यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, अमित गोयल, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा, मुकेश भंडारी आदि मौजूद रहे।