फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   खैरी और धर्मूचक के गांवों को मिलेगा पर्याप्त पानी

खैरी और धर्मूचक के गांवों को मिलेगा पर्याप्त पानी

Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
खैरी और धर्मूचक के गांवों को मिलेगा पर्याप्त पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शासन से खैरी पेयजल योजना की स्वीकृति मिल जाने पर खैरी और धर्मूचक के हजारों लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। खैरी और धर्मूचक के लोगों ने इसके लिए खुशी जताई है। इसके लिए जल संस्थान जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला को आदर्श रूप देने की कवायद के तहत खैरी पेयजल योजना को शासन से तीन करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जल संस्थान को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए धनराशि की किश्त भी मिल गई है। अभी तक धर्मूचक और खैरी गांवों की हजारों की आबादी को राजीवनगर डोईवाला से पेयजल आपूर्ति की जाती रही है। मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों की पेयजल समस्या के निदान के लिए ट्यूबवेल बनाने की घोषणा भी की थी। मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने बताया कि लंबे समय से इन गांवों में पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने के लिए ट्यूबवेल और ओवरहैड टैंक निर्माण की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री से अनुरोध करने पर योजना की स्वीकृति और धनराशि जारी होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

कोट्स
खैरी पेयजल योजना पर तीन करोड़ रुपये का व्यय की उम्मीद है। योजना से समूचे क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। आने वाले दो चार दिनों में जल संस्थान जल्द काम शुरू कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद असवाल, अवर अभियंता, जल संस्थान, डोईवाला
----------------
मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला को आदर्श रूप देने के लिए पूरे क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, बिजली और पानी समेत बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। खैरी पेयजल योजना को भविष्य में बढ़ने वाली आबादी के दृष्टिगत बनाया गया है। योजना से लंबे समय की पेयजल समस्या समाप्त हो जाएगी।
- धीरेंद्र सिंह पंवार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed