अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जल-थल में योग का अभ्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न आयोजन स्थलों पर हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कर योग से स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया। नगर निगम ऋषिकेश की ओर से त्रिवेणी घाट परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मेयर अनिता ममगाईं व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने शुभारंभ किया। इस पर अनिता ममगाईं ने कहा कि योग एक बड़ी साधना है। योग से हम अपनी शक्ति को पहचानते हैं। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ी नीरजा गोयल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के जिलाध्यक्ष अर्चित गुप्ता ने प्रतीक चिह्न भेंटकर मेयर को सम्मानित किया।
वहीं पौड़ी गढ़वाल के माला कुंठी मालागांव में नमामि गंगे प्रकोष्ठ श्रीनगर यूनिवर्सिटी की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने माला गांव के निवासियों व श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति सदस्यों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल व महामंत्री रवि शास्त्री, ललित पंवार ने योग से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय की ओर से पांचवां विश्व योग दिवस विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन, समूह गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुधा गुप्ता ने विश्व में योग के प्रति किए जा रहे जनजागरण कार्य की सराहना की। इस अवसर पर एसएन शुक्ला, राम यादव, डीएम लखेड़ा, सुधीरकुमार, जेके श्रीवास्तव, लाल सिंह, मृत्यंजय यादव, नीरज श्रीवास्तव, शेर सिंह, अलका तड़ियाल, कविता वर्जनिया, मालविका मलिक, ममता भट्ट, दीपा अग्रवाल, बेलवंती देवी, नीमा जोशी, प्रतिक गुप्ता आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर आनंद प्रकाश योग आश्रम शिव गंगा धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योगीराज कर्णपाल ने देशी विदेशी योग साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य एनपी माहेश्वरी ने सभी को योग अपने जीवन मे उतारने की सलाह दी। इसी तरह एएआईटी ढालवाला में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने योगासनों का अभ्यास दिया। इस मौके पर संस्थान के सचिव एचजी जुयाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यहां डॉ. भारती कौशिक, अंशु यादव, गीता चंदोला, डॉ. रितेश जोशी, रजनी सिंह, शिल्पी कुकरेजा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गंगा नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के लगभग 150 अनुयायियों ने विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास किया। इस दौरान योगाचार्य सुमित थपलियाल, मनीष गैरोला व गीता बत्रा ने साधु संगतों को पवन मुक्ता आसन, ताड़ आसन, सूर्य नमस्कार, वीरभद्र आसन त्रिकोण आसन, भ्रामरी प्रणायाम और अनुलोम विलोम आदि योगासनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर ब्रांच संचालक दुश्यंत कुमार वैद्य, धमेंद्र पयाल, सुरेंद्र कथूरिया, राजन निरंकारी, कृष्नानंद खंडूरी, पीएल शाह, आशाराम गैरोला, अवनीत, परशुराम उनियाल, जबर सिंह मेहर, धीरज डोभाल, अनिल लिंगवाल, बलबीर सिंह रावत, हेमंती रावत आदि शामिल थे।
यमकेश्वर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित योग शिविर में विधायक ऋतु खंडूड़ी ने छात्रों के साथ योग का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को व स्थानीय लोगों को नियमित योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश देवरानी, निजी सचिव अजय रावत, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे। नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर ढालवाला सुमन पार्क मे योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य कुशल बिष्ट, ममता शर्मा, सूर्यप्रकाश पैन्यूली ने लोगों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस मौके पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने लोगों को नियमित योग अभ्यास कर शरीर को निरोग रखने की सलाह दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, डीएफओं धर्मसिंह मीणा, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, बंदना थलवाल, विनोद सकलानी, मनोज बिष्ट, विरेंद्र चौहान, मनीष डिमरी, लखन बिजल्वाण, जग्गू नेगी, राजेंद्र थलवाल आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर स्वामी प्रेमानंद स्कूल में योग सूत्र के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस पर योगी अनिल बिजल्वाण ने छात्रों को योग का अभ्यास कराया। इस मौके पर योग चिकित्सक डॉ. जीके रस्तोगी, तारादत्त कांडपाल योग चिकित्सा की जानकारी दी। इस अवसर पर सुमित सागर, विजय, आशीष, रोहित, गौरव आदि मौजूद थे। टीएचडीसी हाईस्कूल प्रगतिपुरम में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योगाचार्य अनिल गुसांई ने छात्रों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव आशुतोष आनंद ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
इसी तरह हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्राओं ने योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस मौके विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, एनएसएस प्रभारी ज्योतिरानी, पूजा ठाकुर, नंदनी, महक, लक्ष्मी, खुशबू, सौम्यां, गुनगुन आदि मौजूद थे। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में योग शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक विवेक भारत गौड़ ने एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं को योग व प्राणायाम की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश जोशी, उप प्रधानाचार्य रमाशंकर विश्वकर्मा, सुशील रावत, कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह, आदित्य उनियाल, डीएस नेेगी, मनोज गुप्ता, राजेश नेगी, चंडीप्रसाद कुकरेती, कोमल, नीतू यादव, आकाश शाह, पंकज दुबे, नेहा चौधरी, ऋषभ बडथ्वाल आदि मौजूद थे।
वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्राओं ने योग का अभ्यास किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी कुसुम मैखुरी, मोहनलाल भट्ट, मनोज गुप्ता, देवबहादुर थापा, संध्या अवस्थी, राखी उनियाल, भगवती रतूड़ी आदि मौजूद थे। जयराम आश्रम में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग विज्ञान विभाग के योगाचार्य सूर्यप्रकाश रतूड़ी, आश्रम के प्रबंधक बीएस बडोनी, प्रधानाचार्य मायाराम रतूड़ी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, पूजा शर्मा, कविता, राजेश बिजल्वाण, मनीष, शिवम, गजेंद्र, सूरज गौनियाल आदि मौजूद थे।
स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज मुनिकीरेती में योग शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर योगाचार्य संत श्रीहरि, प्राचार्य ममता सुंदरियाल, गोकुल सिंह, डॉ. प्रभुनाथ, डॉ. कविता रमोला, भुवनेश सिंह, सुमन सिंह, विपिन कुुमार, संजय नेगी, स्वाती सिंह, उर्वसी पांडे, सीता सजवाण, रीमा राणा, राम प्रसाद आदि मौजूद थे। हिमालयन विद्यापीठ की ओर से शत्रुघन घाट मुनिकीरेती में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक नीतू चौधरी, आशाराम व्यास, महंत मनोज द्विवेदी, सुरेंद्र भंडारी, धनीराम बिंजोला, गोपाल भद्री, संजय पांडे, प्रमोद शर्मा, सुनील दत्त थपलियाल, सुमित जोशी, सूरज बिजल्वाण, सुनील कपरूवान, सौरभ उनियाल, मधुलिका द्विवेदी, प्रिया तिवाड़ी, मीना मदवाण, आरती चौहान, दीपा भट्ट, बीना पंवार आदि मौजूद थे।
इसी तरह पंजाब सिंध क्षेत्र साधु संस्कृत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पर योग शिविर आयोजित की गई। इस मौके पर योगाचार्य राजकमल जोशी, कार्यक्रम अधिकारी नवीन भट्ट मौजूद रहे। सेवा भारती की मातृ मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मातृ मंडल के संरक्षक दीपक जोशी व जिला मंत्री यज्ञिका रतूड़ी ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। वहीं नगर संयोजिका हेमा ने योग के बारे में बताया। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, भूपेंद्र राणा, श्याम लाल, हरीश बसियाल, गिरिश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
योगाचार्य पुरुषोत्तम ने किया गंगा में शीर्षासन का प्रदर्शन
ज्ञानेश योग विद्यालय के योगाचार्य पुरुषोतम शर्मा ने गंगा में राफ्ट उतारकर शीर्षासन योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बहते जल में तैरती हुई राफ्ट उतारकर 30 मिनट से अधिक समय तक शीर्षासन किया। इस मौके पर राफ्ट के ऊपर इस तरह का अद्भुत योग प्रदर्शन देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए। योगाचार्य पुरुषोतम शर्मा के योग कौशल की सभी लोगों ने सराहना की। इस दौरान योगाचार्य पुरुषोतम शर्मा ने बताया कि जमीन पर बैठक कई सालों से वह छात्र छात्राओं को योग की तालीम दे रहे हैं।