फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एकता का सशक्त माध्यम है योग : अजय गुप्ता

एकता का सशक्त माध्यम है योग : अजय गुप्ता

Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
एकता का सशक्त माध्यम है योग : अजय गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। योग दिवस के मौके पर मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसॉर्ट में आयोजित इंडियन ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) कार्यक्रम के दूूसरे दिन वक्ताओं ने बायर्स और सेलर्स ट्रैवल एजेंटों के साथ विचारों को साझा किया। कार्यक्रम आयोजक आईसीएम ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता ने बताया कि आईटीएम कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से शामिल होने आए बायर्स और सेलर्स ट्रेवल एजेंटों ने सुबह परमार्थ निकेतन में योग से शुभारंभ किया। इसके बाद गंगा रिसॉर्ट में दो चरणों में कांफ्रेंस आयोजित की गई।

विज्ञापन


कांफ्रेंस के पहले चरण में पूर्व पर्यटन सचिव भारत सरकार विनोद जुतशी ने कहा कि सभी धर्मों को जोड़ने का माध्यम योग से बेहतर कुछ नहीं है। मधुबन आश्रम से आए धर्मदास महाराज ने कहा कि योग के माध्यम से व्यापार और मन को बेहतर किया जा सकता है। दिल्ली से आईं लाइफ कोच माध्वी जुनेजा ने कहा कि वर्तमान समय में लोग बाहरी ज्ञान को बढ़ावा दे रहे हैं और आंतरिक ज्ञान से दूर हो रहे हैं। देश के लिए योग के रूप में आंतरिक ज्ञान जरूरी है।
विज्ञापन


कांफ्रेंस के दूसरे चरण में इस्कॉन द्वारका से आए वक्ता एचजी अमोघलीला दास, दरगाह निजामुद्दीन दिल्ली से आए सूूफी अजमल निजामी, मधुबन से आए दीनगोपाल दास और स्वामी नारायण आश्रम ऋषिकेश से आए वक्ता स्वामी राम चंद्रन ने बायर्स और सेलर्स ट्रैवल एजेंटों के साथ अपने विचारों को साझा किया। कांफ्रेंस में देश भर से ट्रैवल ट्रेड एसोशिएसन आईएटीओ, टीएएआई, एडीटीओआई, टीएएफआई, आईएएआई, ओटीओएआई, टीटीएजी, आईजीटीए, आरएटीओ, आईटीटीए से आए 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed