फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   30 से पहले कांवड़ मेला व्यवस्थाओं को करें दुरुस्त

30 से पहले कांवड़ मेला व्यवस्थाओं को करें दुरुस्त

Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
30 से पहले कांवड़ मेला व्यवस्थाओं को करें दुरुस्त
- फोटो : अमर उजाला

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जुलाई माह में शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में यमकेश्वर विधायक और अन्य आला अधिकारियों ने एक बैठक की। इस दौरान 30 जून से पहले सभी विभागीय अधिकारियों को कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूूरी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मेले से पहले सड़कों की मरम्मत करने के लिए कहा और सड़क पर फैले मलबे को तुरंत हटाए जाने के निर्देश दिए। मेेले के दौरान चौबीस घंटे जेसीबी की व्यवस्था रखने के लिए कहा, जिससे यातायात बाधित होने पर मलबे को तुरंत हटाया जा सके।

विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा और मेले के दौरान चौबीस घंटे लाइट की सुविधा के लिए कहा। जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों को चौबीस घंटे पानी की सेवा के लिए कहा। पैदल रास्ते और जगह-जगह पर स्टैंड पोस्ट लगाने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों को जंगल के रास्तों पर गश्त करने के कहा। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र कठैत को मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा। बताया कि जल्द ही स्थानीय लोगों के पास बनाए जाएं, जिससे उन्हें पुलों से आवाजाही करने में परेशानी न उठानी पड़े। विधायक ऋतु खंडूरी ने उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा को पूरे कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


एडीएम डॉ. एस बडनाल ने कहा कि कांवड़ मेले में देश के कई राज्यों से लाखों लोग नीलकंठ दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसडीम श्याम सिंह राणा, सीओ राकेंद्र कठैत, वन विभाग वार्डन अजय कुमार, लोनिवि एई सत्यप्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, वार्ड मेंबर नवीन राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष देबू राणा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश देवरानी, अजय रावत, पंकज पुंडीर, अरविंद नेगी, धन सिंह राणा आदि लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed