{"_id":"5d0bea2e8ebc3e667f4c581f","slug":"156106191919-rishikesh-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवर में कराया राजयोग का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवर में कराया राजयोग का अभ्यास
विज्ञापन
फोटो समाचार
-----------
योग सिर्फ आसन नहीं बड़ी साधना है : मेयर
- ब्रह्मकुमारीज आश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । ब्रह्मकुमारीज आश्रम गीतानगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विश्व शांति के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार आश्रम परिसर में आयोजित शिविर का मेयर अनिता ममगाईं और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग सिर्फ आसन ही नहीं हैं, यह एक बड़ी साधना है। योग के माध्यम से मनुष्य अपनी शक्ति को पहचानता है और अपने शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करता है।
मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि योग सिर्फ कुछ आसनों का नाम नहीं है। यह एक बड़ी साधना है। योग के माध्यम से हम विश्व शांति के साथ ही भाई चारे को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से करें शरीर को निरोग, यह संदेश जन-जन पहुंचाने का काम करें। इस दौरान पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि मनुष्य का मन यदि विचलित नहीं है और महत्वाकांक्षाएं सीमित हैं तभी वह योग के जरिये शांति का अनुभव कर सकता है। इस मौके पर आश्रम की संचालक बीके भारती बहन ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश योग की राजधानी है। यहां पर देश विदेश से योग साधक विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करते हैं। योग मानव जीवन को सुखी रखने का सरल माध्यम है। इस मौके पर उन्होंने लोगों को 15 मिनट तक राजयोग का अभ्यास कराया।