{"_id":"5d0bea1b8ebc3e53745edaf0","slug":"15610619004150-rishikesh-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटएम में 150 बायर्स और सेलर्स ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटएम में 150 बायर्स और सेलर्स ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड में योग और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्वाधान में मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजोर्ट में तीन दिवसीय इंडियन ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से 150 बायर्स और सेलर्स पहुंचे। बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजोर्ट में आईटीएम कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड जीएमवीएन प्रबंधक ईवा आशीष श्रीवास्तव, पूर्व पर्यटन सचिव भारत सरकार विनोद जुतशी, नगर पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद महाराज और आईटीएम के प्रबंधक अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
जीएमवीएन प्रबंधक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड में 21 जूून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष आईटीएम ऋषिकेश के सहयोग से गंगा रिजोर्ट में योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पूर्व पर्यटन सचिव विनोद जुतशी ने बताया कि उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश को योग नगरी के रूप में जाना जाता है। योग से ही यहां पर्यटन को भरपूर बढ़ावा मिल रहा है। देश ही नहीं विदेशों में तीर्थनगरी की योग के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है।
आईटीएम के प्रबंधक अजय गुप्ता ने बताया कि देश के कई जगहों अहमदाबाद, चेन्नई, अंबाला, पंचकुला, दिल्ली, नागपुर, महाराष्ट्र, गुडगांव, हरियाणा, नासिक आदि क्षेत्रों से 150 बायर्स और सेलर्स ट्रेवल एजेंट पहुंचे हैं। इस्कॉन मंदिर से श्रीश्री रुकमणी द्वारिकाधीश मंदिर दिल्ली और मधुुबन आश्रम, रोजेटी होटल, अयाली होटल, ईस्ट बोर्न पोर्ट, निकुंज होटल, कंट्रीइन होटल, इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन, राजाजी पार्क से इकोलाइज्ड लाइफ ने अपनी स्टॉलें लगाई।
विज्ञापन
शाम के समय गंगा आरती कार्यक्रम की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पटियाल ग्रुप के अन्वेषण ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यदा यदा धर्मस्य, शिवोहम आदि श्लोंकों पर नृत्य कर वाहवाही बटोरी। इस मौके पर गंगा रिजोर्ट के प्रबंधक सुदर्शन खत्री, अमनप्रीत कौर, परमार्थ निकेतन से नंदिनी आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री भी नहीं पहुंचे
पर्यटन प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में उम्मीद की जा रही थी कि खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचेंगे। फिलहाल ऐन मौके पर उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। इतना ही नहीं विभागीय मंत्री सतपाल महाराज भी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। इसको लेकर प्रदर्शनी में मायूसी की छाप भी दिखी। माना जा रहा है कि औली में गुप्ता बंधुओं की शादी के कारण प्रदर्शनी का रंग फीका हुआ है।