{"_id":"5d0bea118ebc3e11691cae7a","slug":"156106189014-rishikesh-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ब्लू ने चमोली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ब्लू ने चमोली को हराया
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून ब्लू ने चमोली को 282 रनों से पराजित किया। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर आयोजित चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में देहरादून ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 386 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पूर्वांश ध्रुव ने 120 और युवराज खारा ने 110 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल चौहान ने 76 और आदित्य तनवर ने 30 रनों का योगदान दिया। चमोली के गेंदबाज अक्षत ने 3 और सचिन ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की टीम 26.2 ओवरों में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। चमोली के अमन ने 21 और गौरव कुमार ने 20 रनों की पारी खेली। देहरादून ब्लू के गेंदबाज ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी की। राहुल ध्यानी ने सर्वाधिक 4 ,विपिन सैनी ने 3 और वंशज ने 2 विकेट झटके। मैच के अंपायर विनय शर्मा, अजय वैध और मुकेश भंडारी स्कोरर रहे। इस मौके पर यूसीए से चंद्रकांत आर्य, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा, रोहन आदि मौजूद थे। डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच में शुक्रवार को देहरादून रेड और नैनीताल के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को देहरादून ब्लू और चंपावत के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 23 जून को होगा।