फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मुकाबले में देहरादून ब्लू ने हरिद्वार को हराया

मुकाबले में देहरादून ब्लू ने हरिद्वार को हराया

Thu, 20 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुकाबले में देहरादून ब्लू ने हरिद्वार को हराया
प्रतीकात्मक - फोटो : social media

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।

विज्ञापन


उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में देहरादून ब्लू ने शानदार खेल दिखाते हुए हरिद्वार को 253 रनों के भारी अंतर से हराया। भानियावाला के माउंट लिटरा जी स्कूल मैदान में बुधवार को खेले गए मैच में हरिद्वार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून ब्लू ने निर्धारित 45 ओवरों में 5 विकेट खोकर 313 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। देहरादून के वंशज चौहान ने 158 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा पूर्वांश ने नाबाद 55 रन टीम के लिऐ जोड़े।


हरिद्वार के गेंदबाज गंधर्व, पार्थ, दीपक और गौरव को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम 21.4 ओवरों में महज 60 रनों पर ही सिमटकर गई। देहरादून के राहुल ध्यानी ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर हैट्रिक ली। जबकि हर्ष और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए। हरिद्वार के आर्यन पंवार सर्वाधिक 16 रन टीम के लिए जोड़ सके। मैच के अंपायर विनय शर्मा, प्रमोद बोरा, स्कोरर रोहन रहे। मैच के दौरान यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल, मुकेश भंडारी, प्रियंक्ल तोमर, शिवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed