फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर लिया पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर लिया पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर लिया पार्टी को मजबूत करने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित किए और राहुल गांधी के स्वस्थ जीवन की कामना की। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गंगा में दुग्धाभिषेक किया। संतों और जरूरतमंद लोगों को फल बांटकर राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला और कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के पर सभी कांग्रेसी प्रण लेते हैैैैं कि वह एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदेश सचिव विमला रावत, महिला नगर अध्यक्ष मधु जोशी, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद जगत सिंह नेगी, मुमताज हाशिम, वेदप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, सहदेव सिंह राठौर, राजकुमार तलवार, अशोक शर्मा, रामकुमार भदोरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला, मुनिकीरेती के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, बलवंत चौहान, अनिल रावत, यशवीर पंवार, यशपाल थलवाल, देवेंदु डोभाल, बृजमोहन भंडारी, पदमा सेमवाल, महेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed